Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की महिला वॉलीबाल टीम ने इंटर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : – शनिवार 24 सितंबर,2022, आर्य कॉलेज कीमहिला वॉलीबाल टीम नेडीएवी पीजी कॉलेज करनाल मे आयोजितइंटर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने छात्राओं का कॉलेज प्रांगण में पंहुचनें पर स्वागत कर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज का हमेशा यह प्रयास रहता है कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपल्बध करवाई जाए।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य कॉलेज की महिला वॉलीबाल टीम ने शानदार प्रर्दशन करते हुए हिसार व रोहतक की टीम को हराकर रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 20 से 23 सितंबर तक आयोजित करवाई गई। चैंपियनशिप का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से करवाया गया था। इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर की वालीवाल टीमों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय की टीम में कुमारी मनीषा (कैप्टन), कीर्ति, शिवानी, अनु, रिंकु, ट्विकल, अक्षिति, जानवी, शैली ने शानदार प्रर्दशन किया। महाविद्यालय की टीम को मेडल, प्रमाणपत्र व 15 हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया।

अवसर पर डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, प्रो. विजय सिंह, रवि कादियान, सुधांशु प्रभाकर समेत सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments