Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में 3 पदक जीते।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया | यह प्रतियोगिता 16 – 18 नवंबर, 2022 तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में हुई । महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 पदक जीते। सागर प्रथम वर्ष के छात्र ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अमन  बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र ने 60 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में द्वितीय स्थान प्राप्त करके रजत पदक लिया तथा प्रथम वर्ष से  ही साहिल ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करके महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया कि ये छात्र अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आल  इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों के लिए कैंप लगाएंगे जो कि आगामी माह में कोल्हापुर (महाराष्ट्र)में होनी है तथा वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे । विजेता छात्रों के कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति के महासचिव श्री एल. एन. मिगलानी जी एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग   ने सम्मानित किया तथा बधाई दी | प्राचार्य महोदय ने विजेता छात्रो को आगे भी इसी तरह  अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. पी. के. नरूला, डॉ. जोगेश, प्रो. सुरेंद्र देशवाल, लिपिक श्री प्रेम बजाज एवं ममता मौजूद रहे |

Comments