Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल की ओर से माइंड ट्रेनिंग पर वर्कशॉप का आयोजन।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 4, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल की ओर से माइंड ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन माइंड ट्रेनर सचिन तंवर थे। डॉ  जगदीश गुप्ता ने रिसोर्स पर्सन का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया।  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने की संयोजक प्रोफेसर आस्था गुप्ता, डॉ. मनीषा डूडेजा व प्रोफेसर पंकज चौधरी को बधाई दी।
डॉ जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि आज के डिजिटल युग में जहां मोबाइल पर ज्यादा समय व्यतीत करने लगे हैं वह हमारे दिमाग की एक्सरसाइज कम हो गई है इसलिए इस तरह की वर्कशॉप के आयोजन से मेमोरी को शार्प करना व किस तरह गेम के जरिए अपनी मेंटल हेल्थ को तंदुरुस्त कर सकते हैं।

रिसोर्स पर्सन सचिन तंवर ने छात्रों को समस्या समाधान सिखाने के लिए मस्तिष्क प्रबंधन और स्मृति प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में सिखाया। छात्रों को मेमोरी मैनेजमेंट के बारे में सिखाया। उन्होंने छात्रों को बताया कि वे अपनी दिनचर्या को कैसे बदल सकते हैं ताकि उनका दिमाग अधिक सक्रिय हो सके।  उन्होंने कहा कि उन्हें सुबह अपने दिन की योजना बनानी चाहिए। इसके अतिरिक्त पैरेटो सिद्धांत 80:20 के बारे में भी बताया।   रिसोर्स पर्सन माइंड ट्रेनर सचिन तंवर थे। उन्होंने छात्रों को समस्या समाधान सिखाने के लिए मस्तिष्क प्रबंधन और स्मृति प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में सिखाया। छात्रों को मेमोरी मैनेजमेंट के बारे में सिखाया।  
इस परिषद की टीम ने बताया कि इस तरह की वर्कशॉप से विद्यार्थियों के दिमाग को किस तरह तेज तरह किया जा सकता है,क्योंकि इस मोबाइल की दुनिया में हम इतना खो चुके हैं कि हम अपनी रियल जिंदगी को भूल गए ऐसी उद्देश्य के साथ इस वक्त सब का आयोजन किया गया।

रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का निवारण किया और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर इस वर्कशॉप में भाग लिया।

इस वर्कशॉप में प्राध्यापिका आस्था गुप्ता, मनीषा डुडेजा, मीनाक्षी चौधरी, प्रो पंकज चौधरी, प्राध्यापिका ईशा गुप्ता  व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments