Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


बालिका दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 24, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा तीसरी से बाहरवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया । इस अवसर पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, साइना नेहवाल जैसी महान बालिकाओं के जीवन संघर्ष के विषय में अवगत कराया । कार्यशाला में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने छात्राओं को कठोर परिश्रम और अदभय साहस से अपने जीवन चित्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । चेयरमैन अतुल जैन ने छात्राओं को अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्षरत रहने के लिए कहा । कार्यशाला में ओवरऑल कोऑर्डिनेटर पूनम और कोऑर्डिनेटर सुनीता श्योराण भी उपस्थित रही ।

Comments