संस्कृत बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया।
BOL PANIPAT : जीटी रोड पर स्थित आई बी पी जी महाविद्यालय में एक विधा के रूप में”संस्कृत बुकमार्क प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता संस्कृत भाषा की सूक्तियों की एक कलात्मक अभिव्यक्ति है। साथ ही यह संस्कृत भाषा का एक व्यवहारिक और रुचिकर प्रयोग भी है। इस प्रतियोगिता में संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत विभाग कि सहायक प्रोफेसर सोनिया वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉक्टर अंजली संस्कृत विभाग व प्रोफेसर अंजलि पर्यावरण विभाग ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से स्नातक प्रथम वर्ष की पूजा, श्रुति व अनुराधा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं व विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्कृत भाषा केवल पुरोहित व पंडित बनने मात्र तक सीमित नहीं है , न ही यह केवल मात्र पुस्तकों तक सीमित है। संस्कृत हमारे जीवन से जुड़ी हुई है और हमें इस प्रकार के आयोजन करते रहना है , जिससे विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुझान बढ़े और वे प्रत्येक क्षेत्र में संस्कृत को बढ़ाने में प्रयासरत रहें।

Comments