एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रमोद विज विधायक शहरी पानीपत को सौंपा टेकओवर बारे ज्ञापन
-प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक वर्ग की टेकओवर की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष जरुर रखूँगा: प्रमोद विज विधायक (शहरी) पानीपत
BOL PANIPAT, 12 अक्टूबर.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज यूनिट के प्रधान डॉ एसके वर्मा, गैर-शिक्षक वर्ग के जिला प्रधान शशि मोहन गुप्ता और आईबी कॉलेज के दल की अगुआई में हरियाणा सरकार द्वारा सहायता प्राप्त महाविधालयों में कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को टेकओवर करने बारे एक ज्ञापन प्रमोद विज विधायक (शहरी) पानीपत को सौंपा और उनसे टेकओवर के मुद्दे पर चर्चा की. उनके साथ सीटीए के संरक्षक डॉ मुकेश पुनिया, उप-प्रधान प्रो प्रवीण कुमारी, जनरल सेक्रेटरी राहुल जैन, कोषाध्यक्ष प्रो संजय चोपड़ा, प्रो मयंक अरोड़ा, प्रो सविता सिम्हर, डॉ बलजिंदर सिंह, डॉ प्रियंका चांदना, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ रेखा गाँधी, डॉ रवि रघुवंशी, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ पवन कुमार, डॉ मोनिका खुराना, प्रो वीरेंद्र गिल, दीपक मित्तल, विकास, चिराग सिंगला, वंदना गुप्ता, नवीन कुमार, अंकुश, शिवम और आईबी स्नातकोत्तर कॉलेज से प्रो पवन कुमार, डॉ जोगेश, प्रो राजेश, डॉ विक्रम कुमार, प्रो अजय पाल, डॉ गुरनाम सिंह एवं डॉ प्रवीन कौशिक भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे.
ज्ञात रहे कि हरियाणा एडिड कॉलेज की टीचिंग और नॉन-टीचिंग यूनियन ने स्टाफ को सरकारी कॉलेजों में समायोजित करने की मांग लम्बे समय से उठा रखी है जिसको भाजपा की सरकार ने अपने 2014 के घोषणा पत्र में भी एडिड स्कूलों और कॉलेजों को टेकओवर करने के वायदे के साथ शामिल किया था. वर्ष 2017 में हरियाणा एडिड स्कूल स्टाफ टेकओवर अधिनियम 2017 के अधीन एडिड स्कूल के स्टाफ को समायोजित कर लिया गया जबकि स्कूल का सरकारी अनुदान 75 प्रतिशत था और सरकार पर 25 प्रतिशत वितीय भार पड़ा. एडिड कॉलेज में सरकारी अनुदान राशि 95 प्रतिशत है और टेकओवर पर सरकार पर न के बराबर आर्थिक बोझ पड़ेगा. एडिड कॉलेजों के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ समय-समय पर टेकओवर पालिसी बनने के बाद भी इस आस में है कि सरकार उन्हें कब टेकओवर करके सरकारी कॉलेजों में समायोजित करेगी. इसके लिए कॉलेजों की शिक्षक और गैर-शिक्षक यूनियन कई बार माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और विभिन्न अधिकारियों से भी मिल रही है.
प्रतिनिधिमंडल ने प्रमोद विज विधायक (शहरी) पानीपत को सारी स्थिति से अवगत कराया और कहा कि एडिड कालेजों के स्टाफ का टेकओवर सरकार के लिए भी फायदेमंद होगा. जहाँ एक तरफ सरकार को अनुभवी स्टाफ मिलेगा वंही दूसरी तरफ बार-बार होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं और फिर बाद में उनसे होने वाले कोर्ट केसों से भी सरकार को राहत मिलेगी. हरियाणा सरकार ने वैसे भी हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज को स्थापित करने का स्वर्णिम फैसला ले रखा है और इसकी पूर्ति में टेकओवर का कदम बहुत सहायक सिद्ध होगा.
प्रमोद विज विधायक (शहरी) पानीपत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए न सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि उन्हें ध्यान से सुना और उपस्थित प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक वर्ग की सभी उचित मांगों को सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही. उन्होनें कहा कि वे टेकओवर की मुहीम की बात को मुख्यमंत्री एवं सरकार के समक्ष ईमानदारी के साथ रखेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने प्रमोद विज के सकारात्मक रूख की तारीफ की और उनकी मांग को ध्यान से सुनने और ज्ञापन को लेने पर अपना आभार व्यक्त किया.

Comments