Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हर सोमवार को भगवान भोले की पूजा से फल की शीघ्र प्राप्ति होती है : बलविन्द्र सिंह

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at July 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसाईटी के सदस्यों द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों ने भगवान शंकर का विविध सामग्री से पूजा अर्चन किया गया। समिति के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान शिव औघड़दानी है वह केवल भक्त का भाव देखते हैं और तत्क्षण ही प्रसन्न हो जाते हैं। और सावन माह तो भगवान शिव की आराधना करने का माह है और इसके हर सोमवार को भगवान भोले की पूजा से फल की शीघ्र प्राप्ति होती है। इस अवसर पर नरेश पपरेजा, महेन्द्र बरेजा, शैंकी आहुजा, मनोज आहुजा, मनजीत कौर, नीता सहगल, सुषमा पपरेजा, सारिका शर्मा, सोनिया तनेजा, आदि उपस्थित थे।

Comments