Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


यतिन और तनीषा खर्ब ने एथलेटिक मीट में मारी बाजी. बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 23, 2026 Tags: , , , ,

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का उत्साहपूर्ण समापन

विजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार और प्रमाण – पत्र देकर किया सम्मानित

BOL PANIPAT , 23 अक्टूबर। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। दूसरे दिन छात्र-छात्राओं की 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनीषा खर्ब ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय तथा प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तनीषा खर्ब प्रथम, प्रियांशी द्वितीय तथा खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में तनीषा खर्ब ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय तथा चांदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तनीषा खर्ब प्रथम, चांदना द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रहीं।

छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यतिन प्रथम, अतुल मलिक द्वितीय तथा यश तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में यतिन ने प्रथम, शुभन ने द्वितीय तथा अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में यतिन प्रथम, यश द्वितीय तथा अतुल मलिक तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में शुभम प्रथम, अतुल मलिक द्वितीय तथा यतिन तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र वर्ग में यतिन को बेस्ट एथलीट बॉयज तथा छात्रा वर्ग में तनीषा खर्ब को बेस्ट एथलीट गल्र्स के खिताब से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 1500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 1000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 700 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही, विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने समापन संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकों का सहयोग रहा। डॉ. नरसिंह जांगड़ा, नरेश ढांडा, सुमित्रा विज, डॉ. शशिकांता, सोनिया, बृजेश बरार, डॉ. श्रीराम शर्मा और सुमन सहित अन्य प्राध्यापकों ने आयोजन में योगदान दिया। मंच संचालन सविता नैन ने किया। खेलकूद प्रभारी डॉ. दलवीर देशवाल ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments


Leave a Reply