Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पानीपत कारागार में योग शिविर आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 16, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पूज्य श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के पानीपत शाखा के प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार गोयल द्वारा एक योग शिविर दिनांक 11.07.2022 से 15.07.2022 तक जिला पानीपत कारागार में आयोजित किया गया। इस शिविर में 55 पुरुष बंदियों ने भाग लिया। इस शिविर में बंदियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान के साथ सुदर्शन क्रिया सिखाई गई। जिन्हें करने के उपरांत बंदियों ने शारीरिक और मानसिक लाभ अनुभव किया। 5 दिवसीय यह निशुल्क कार्यक्रम अति शिक्षाप्रद व मनोरंजक रहा और बंदियों ने मन की शांति, तनाव मुक्ति और प्रसन्नता अनुभव की। अंतिम दिन सत्संग व प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसको सभी  ने सराहा व बंदियों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा ली।

पानीपत जेल प्रशासन की ओर से देवी दयाल , अधीक्षक व जोगिंदर देशवाल , तथा गीता गुप्ता, उपअधीक्षक की अनुमति और सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।  जेल प्रशासन ने दोबारा भी इस प्रकार के कार्यक्रम करने का आग्रह किया है और कामना व्यक्त की है कि आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार इसी प्रकार से समाज सेवा के कार्य करता रहे, जिससे बंदियों को तनाव मुक्ति मिले और वे मुख्य धारा में शामिल होकर समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Comments