Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


वृद्धाश्रम में मनाया फादर्स डे

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में फादर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर बुजर्गों संग केक काटा व सनैक्स आदि दिए।यूथ वीरांगनाएं समय समय पर यहां आकर उनके दिल के हाल सुनती व सुनाती है। यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिलाध्यक्ष बृजबाला ने कहा कि यहां आना और त्योहार व विशेष दिन इनके साथ मनाना बहुत अच्छा लगता है।बुजुर्गों का आशीर्वाद पाकर वे अपने आपको धन्य मानती हैं।

इस अवसर पर छोटी सी बच्ची मानवी ने “प्यारे पापा” गाने पर डांस किया व शौर्य व अर्पण ने भक्ति  गीत सुनाकर बुजुर्गों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बृजबाला , सोनिया कश्यप, ज्योति सैनी, शिखा मिढा , प्रियंका गाबा, अंजली , सुनीता , जिया व कीर्ति गाबा मौजूद रही।

Comments