Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


” यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब” पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ” यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब”  के द्वारा  नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता और उनके नुकसान के विषय पर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया । इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि नशा  न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचता है ।नशे की लत कई मायनों में खतरनाक हो सकती है। यह मन और शरीर को नुकसान पहुँचा सकती है जिससे हेपेटाइटिस सी जैसी संक्रामक बीमारियाँ, दौरे पड़ना और यहाँ तक कि आत्महत्या के विचार जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए आज हमारे महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक किया और नशे के  सेवन के दुष्परिणामो से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप- प्रधानाचार्या डॉ. किरण मदान  ने कहा कि युवाओं को यह एहसास दिलाने की जरूरत है कि जीवन एक अनमोल उपहार है और इसे नशे पर बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए ।नशा उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति में बदल देगा जो वह कभी नहीं बनना चाहते और युवा पीढ़ी को आत्म -विनाशकारी साधनों के बजाय रचनात्मक पथ पर चलने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए। । इस अवसर पर यूथ ड्रग्स अगेंस्ट क्लब के संयोजक अजयपाल सिंह ने कहा कि   नशीले पदार्थ न केवल आपके शारीरिक शरीर और स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि वे आपके मानसिक स्वास्थ्य, आपके वित्त, आपके रिश्तों, आपके सामाजिक जीवन और आपके आपराधिक रिकॉर्ड को भी प्रभावित कर सकते हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को स्वयं भी नशे की लत से दूर रहना चाहिए और दूसरे व्यक्तियों को भी नशा न लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए । इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रीना,  रुचिका बत्रा एवं रूबी ने निभाई । इस कार्यक्रम के अंत में प्रो.अजय पाल सिंह ने सभी  प्रतिभागियों और श्रोताओं का इस पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के लिए धन्यवाद किया। इस प्रतियोगिता में मंच का संचालन सोनिया विरमानी ने किया। इस अवसर पर डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ शर्मिला यादव,   निशा गुप्ता , मनीत कौर,  राहुल कुमार  और अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Comments