Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय फार्मा समिट का समापन समारोह

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :पाईट कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय फार्मा समिट के दूसरे दिन के आयोजन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ इल्लिनॉस शिकागो, अमेरिका के प्रोफेसर अनिल गुलाटी ने अपने ऑनलाइन सम्बोधन में हदय व मश्तिष्क घात सम्बन्धी बिमारिओं में प्रयोग होने वाली दवाइयों के विषय में चर्चा की. उन्होने फार्मज कंपनी को शुरू करने की अपनी यात्रा के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इसी सन्दर्भ में डॉक्टर पूजा भाटिया, रजिस्टर्ड पेटेंट एजेंट ने बौद्धिक सम्पदा के महत्व व उनके संरक्षण की उपयोगिता के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, इंडस्ट्रियल डिज़ाइन, पेटेंट आदि विषयो के बारे में भी छात्रों को महतवपूर्ण जानकारी दी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए ज़यडस रिचर्स सेंटर अहमदाबाद के प्रेजिडेंट डॉ. मुकुल जैन ने औषिधि निर्माण की विधि के बारे में विस्तृत जानकरी दी ।

दूसरे सत्र में विभिन संस्थाओं के फार्मेसी विभाग से आये प्रतिभागिओ ने बिज़नेस प्लान कम्पटीशन में अपने अपने प्लान प्रस्तुत किए। इस सत्र की अध्यक्षता पी.जी. आई. रोहतक के डॉ. राकेश मित्तल ,डॉ. निति मित्तल व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर हरीश दुरेजा ने की।इस अवसर पर फार्मा विभाग के प्रिंसिपल डॉ. दीपक प्रभाकर भागवत व अन्य शिक्षकगणों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल, वाईस चेयरमैन राकेश तायल, शुभम तायल, डायरेक्टर डॉ. शक्ति कुमार व अन्य अथितिओ को अवलोकन कराया और इस समिट में भाग लेने वाले आयोजको का धन्यवाद किया। तदोपरांत पाईट कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग द्वारा डॉ. बी.बी. शर्मा की अध्यक्षता में मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई ।

कार्यक्रम के अंत में संसथान की मैनेजमेंट द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. जिसमे बिज़नेस प्लान कम्पटीशन के पुरुस्कार हरबा लाइफ के चन्दन वधवा व नेहा वधवा द्वारा प्रायोजित किए गए । वाईस चेयरमैन राकेश तायल ने इस प्रोग्राम की सराहना की और आगे भी ऐसे प्रोग्राम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया उन्होने इस दो दिवसीय समिट के सफल आयोजन पर फार्मेसी विभाग, पाईट एन. एस. एस, Y.R.C. टीम और स्टूडेंट्स कोर्डिनेटर टीम की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. सीमा रोहिल्ला , डॉ. शिवा, डॉ. प्रवीण गोयल, मुकेश, अन्य शिक्षकगण व छात्र मौजूद रहे।

Comments