Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरी की एक बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जनवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक काबू, चोरी की एक बाइक बरामद। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शनिवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर सैक्टर-18 में गंदा नाला के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपित ने उक्त बाइक करीब एक सप्ताह पहले आदर्श कॉलोनी में एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन पुत्र समरजी निवासी महादेव कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में दर्शन सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह ने बताया था की आदर्श कॉलोनी में बाबा गंगा पुरी मंदिर के पास उसकी हरजीत टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। 22 जनवरी को फैक्टरी के बाहर से उसकी एचएफ डीलक्स बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए।

आरोपी सचिन के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। वहा से आरोपी सचिन को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments