अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू।
BOL PANIPAT : 9 फरवरी 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज निवासी माजरा कांधला शामली यूपी हाल देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार की देर साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के सैक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान सैक्टर 25 की और से एक संद्विगध किस्त का युवक पैदल-पैदल फ्लौरा चौक की तरफ आया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमो पर ही युवक को काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ जो खोलकर जांच करने पर अनलोड मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज पुत्र अशोक निवासी माजरा कांधला शामली यूपी हाल देशराज कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी नीरज के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments