Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


कोरियर कंपनी की ब्रांच में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 28, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अगस्त 2025, थाना तहसील कैंप पुलिस ने पीवीआर के पीछे गली में स्थित आइडेंटिफाई डिलीवरी प्लस कोरियर कंपनी की ब्रांच में चोरी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार शाम को पुराना बस अड्डे के नजदीक फ्लाई ओवर पूल के नीचे से काबू किया। आरोपियों की पहचान हड़ताड़ी गांव निवासी अरसद व सोनीपत के बिधल गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक पुराना बस अड्डे के नजदीक फ्लाई ओवर पूल के नीचे घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपनी पहचान अरसद पुत्र लियाकत निवासी हड़ताड़ी व रविंद्र पुत्र राज सिंह निवासी बिधल सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 31 मई 2024 की रात बरसत रोड पर पीवीआर के पीछे एक कंपनी के ऑफिस से 83 हजार रूपए की नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में कंपनी के ब्रांच मैनेजर कृष्णा नगर तहसील कैंप निवासी जितेंद्र पाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अरसद ने बताया वह उक्त कोरियर कंपनी में काम करता था। साथी आरोपी रविंद्र नशा करने का आदी है, और नशे के पूर्ति के लिए उससे पैसे मांगता था। पैसों के लिए उसने व रंविद्र ने मिलकर कोरियर कंपनी में ही चोरी करने की साजिश रची। 31 मई की देर रात उन दोनों ने मिलकर पीवीआर के पीछे गली में स्थित ब्रांच के शटर का ताला तोड़कर अंदर से तिजौरी चोरी की। रास्ते में तिजौरी का ताला तोड़कर उसमे मिले 80 हजार रूपए निकाल लिए और तिजौरी को नहर में फैक दिया था।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने चोरी की नगदी को दो बराबर हिस्सों में बाटकर खर्च कर दिया। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments