Tuesday, June 23, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 जून : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सनौली रोड पर छाजपुर गंदा नाला के पास नाकाबंदी कर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जलालपुर प्रथम निवासी सचिन उर्फ मिती के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर जलालपुर गांव की और से पानीपत की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर सनौली रोड पर छाजपुर गंदा नाला के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक अपाचे बाइक पर सनौली की और से आता दिखाई दिया। पुलिस टीन ने नाके पर बाइक को रूकवाया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सचिन उर्फ मिती पुत्र राजबीर निवासी जलालपुर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 4 मार्च को कुराड़ चौक के पास से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में रामदर्शन पुत्र पत्तुलाल निवासी दुर्जनपुर कला पीलीभीत यूपी हाल किरायेदार नौल्था की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया 4 मार्च को वह और उसका साथी कुराड़ चौक पर गांव जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। चौक के नजदीक एक युवक नशे की हालत में पड़ा था और उसकी बाइक पास में खड़ी थी। उन दोनों ने मिलकर युवक की जेब से चाबी निकाली और उसकी अपाचे बाइक को चोरी कर ले गए थे। बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर फैंक दी, इसके बाद वह और उसका साथी चोरी की अपाचे बाइक को चलाने लगे। पुलिस ने आरोपी सचिन के कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply