अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस.
BOL PANIPAT : 27 अप्रैल 2023, पानीपत, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय पुत्र गिरधारी निवासी पतरा मंडी पटीयाला पंजाब के रूप में हुई।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी विजय ने शराब तस्करी में गिरफ्तार आरोपी विष्णु उर्फ टोनी निवासी दिल्ली को 98 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब बेचने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी विजय को बुधवार को पानीपत माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने गत 21 अप्रैल की देर रात गांव नांगलखेड़ी के पास जीटी रोड पर अवैध शराब से भरी एक दिल्ली नंबर पिकअप गाड़ी पकड़ी थी। गाड़ी से 98 पेटटी अवैध अंग्रेजी शराब मार्का रायल ग्रीन बरामद की गई थी।
पुलिस टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक बुलेरो मैक्सी गाड़ी चंडीगढ से दिल्ली की तरफ जाएगी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुंरत जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास चंडीगढ दिल्ली लेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की तो कुछ देर पश्चात चंडीगढ़ की और से एक पिकअप गाड़ी तेज रफतार से आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को नही रोका। गाड़ी आगे जाकर पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप गाड़ी को चैक करने पर भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिली मिली थी। सूचना पश्चात आबकारी निरीक्षक मौके पर आए और उन्होंने शराब को अवैध बताया। आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में शराब की पेटियां की गिनती करने पर 98 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब मार्का रायल ग्रीन पाई गई थी। अवैध शराब व पिकअप गाड़ी को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आईपीसी की धारा 379,336 व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस टीम ने गाड़ी के इंजन चेसिस नंबर से जानकारी जुटाई तो उक्त गाड़ी दिल्ली के बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती निवासी विष्णु के नाम रजिस्टर्ड मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से दिल्ली में तस्करी करने के लिए लाई जाने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने चंडीगढ़ से पटीयाला जिला के पतरा मंडी निवासी विजय पुत्र गिरधारी से उक्त अवैध शराब खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी विष्णु गाड़ी को स्वय ही चला रहा था।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी विष्णु को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सप्लायर आरोपी विजय की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठीकानों पर दबिश देते हुए मंगलवार को आरोपी विजय को चंडीगढ़ से गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की।

Comments