अंतर्सदनीय दोहा एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में चाणक्य सदन प्रथम रहा
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अंतर्सदसनीय दोहा एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थी प्रतिभागी रहें। प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को नियमों के प्रति अवगत करवाया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका मंजू रानी एवं सुमन सैनी ने अदा की। सभी प्रतिभागियों ने लय एवं शुद्ध उच्चारण के साथ दोहे एवं श्लोक उच्चारण करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। गहराई से मूल्यांकन करने पर चाणक्य सदन प्रथम रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भेंटकर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूल में इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति की ओर अग्रसर करना है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति से रूबरू होकर इसका प्रचार-प्रसार करें। बच्चे संस्कारवान बनकर समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार से रहें—
कक्षा सातवीं से इशिका
कक्षा आठवीं से रिया

Comments