Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


हिन्दू नव वर्ष और प्रथम नवरात्रे के उपलक्ष्य में आई.बी कॉलेज के द्वारा हवन करवाया 


BOL PANIPAT :आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत में संस्कारशाला क्लब के द्वारा हवन यज्ञ  का आयोजन किया गया | संस्कृत विभाग की प्रो. सोनिया वर्मा ने पूरी विधि विधान के साथ इस हवन का शुभारम्भ मंत्रो उच्चारण के द्वारा किया | प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने बताया की हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है | इस साल हिंदू नववर्ष का प्रारंभ आज 02 अप्रैल दिन शनिवार को चैत्र नवरात्रि से हुआ है| हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर कहते हैं| आज हिंदू नववर्ष 2079 या विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ हुआ है.

हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा, उगाड़ी आदि नामों से भी जाना जाता है| विक्रम संवत के प्रथम दिन से ही बसंत नवरात्रि का प्रारंभ होता है, जो चैत्र नवरात्रि के नाम से लोकप्रिय है. हिंदू नववर्ष का प्रारंभ शनिवार से हो रहा है | उन्होंने आगे बताया की कॉलेज प्रबंधन की  हमेशा से ये ही कोशिश रही है कि हम हमारे विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी दिलवाया जाए और हवन अथवा यज्ञ हिंदू धर्म में शुद्धीकरण का एक कर्मकांड है, हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने के पश्चात इस पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, नारियल, अन्न इत्यादि पदार्थों की आहुति प्रमुख होती है |  वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह   यजमान रहे  । उन्होंने कहा की मुझे आज प्रथम नवरात्रे और हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर हवन में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ| 

संस्कारशाला क्लब के संयोजक  प्रो अश्वनी गुप्ता ने बताया की वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भी ऋषि मुनि लोग यज्ञ किया करते थे और तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे | प्रो गुप्ता ने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं, सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व होता है, घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तथा सकारात्मक शक्ति का संचार करने के लिए लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं। डॉ अजय कुमार गर्ग ने संस्कारशाला क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी| हवन के उपरांत सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया |

आज के हवन को सफल बनाने के लिए डॉ रामेश्वर दास, प्रो अंजलि गुप्ता, प्रो मानित कौर, प्रो निशा , प्रो सुखजिंदर सिंह , प्रो साक्षी , प्रो वनिता , प्रो आकांक्षा ,प्रो मुनीश गुप्ता ,  प्रो मंजू , प्रो सोनल ,प्रो सुमन मालिक , प्रो मंजली , प्रो काजल ,प्रो पूजा , प्रो शिल्पा , प्रो सोनिया विरमानी  ,प्रो राहुल कुमार ,  श्री अमित कुमार , ललित कुमार  का ख़ास योगदान रहा  |

Comments