Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


एक-एक समस्या का होगा निदान-सांसद कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 30, 2023 Tags: , , , , ,

-विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगातार बढ रहा जन समर्थन- सुनील परढाना
-मेहनत करने वाले युवाओं को मिल रहे रोजगार के नित नए अवसर
-हर वर्ग की खुशी का सपना लेकर निकली यात्रा का हो रहा है हर जगह स्वागत है
-मेरी जुबानी मेरी कहानी के लाभार्थियों को प्रदान की मुक्त गैस किट

BOL PANIPAT ,30 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव गवालड़ा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम मेंउन्होने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए कहा कि जो अधिकारी यात्रा के प्रति गंभीर नहीं है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने ग्रामीणों की कंपलैंड पर एएनएम गुणवती को सस्पेंड किया व गवालड़ा की डिपो को रद्द कर इसराना के डिपो को कार्यभार सौंपा।  दोनों की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया ।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि  जो लोग ढेरा बनाकर खेतों में रहते हैं 3 किलोमीटर के दायरे में उन्हें गांव से बिजली की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी गलती करते हैं उनका इलाज किया जाएगा । गांव का संपूर्ण विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। 100 प्रतिशत तक गांव का विकास किया जाएगा। जिन लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अपनी समस्याएं रखी हैं उनका मुख्यमंत्री  मनोहरलाल एक महीने के अन्दर समाधान करेंगे।

उन्होंने अनेकों समस्याओं का मौके पर समाधान किया व आधा दर्जन के करीब महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट प्रदान की और लोगों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई।
    उन्होने कहा कि यह यात्रा गाथा लिख रही है । लोग बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बनते हैं। मौके पर अधिकारियों द्वारा पेंशन बनाई जाती है। गैस कनेकशन के लिए  पंजीकरण किया जाता है। मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में  बताया कि किस प्रकार से लोगों ने किस प्रकार से सरकार की योजना का लाभ लिया है।  उन्होंने किसान मजदूर को सरकार द्वारा संचालित की जारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

पलड़ी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के जिला मंत्री सुनील परढना ने कहा कि  विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति जन समर्थन लगातार बढ़ रहा है। यह संकल्प यात्रा गांव में विशेष तौर पर रंग ला रही है। लोग उमंग व उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।
उन्होंने  कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना लागू करके लोगों की सेहत का पूरा ख्याल रखा है। अब प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं की नौकरी का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने स्टालों का अवलोकन किया व अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को गंभीरता से निपटने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को विकसित भारत के संदर्भ में  शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर एडीसी वीना हुडा, हुडा के ईओ सत्यवान मान, बीडीओ विवेक, विस्तारक ऋषिपाल,मंडल अध्यक्ष जसबीर ,महामंत्री आनंद मालिक, रोशन लाल माहला, टेक राम,सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक,सरपंच अशोक , गवालड़ा सरपंच दीपक शर्मा, डॉक्टर पूजा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी वे कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments