15 मई को प्रात: 9 बजे नम्बर एचआर06बीडी 1000 व एचआर06बीडी 9999 की खुली बोली एसडीएम कार्यालय में पुन: करवाई जाएगी।
BOL PANIPAT , 9 मई। एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन के सम्बंध में 1 मई को एचआर06बीडी के मनपसंद नम्बरों की खुली बोली की गई थी, जिनमें से नम्बर एचआर06बीडी 1000 व एचआर06बीडी 9999 की बोली उपरान्त बोलीदाताओं द्वारा निर्धारित अवधि में बोली की राशि जमा न करवाने के कारण बोली रद्द कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 15 मई को प्रात: 9 बजे नम्बर एचआर06बीडी 1000 व एचआर06बीडी 9999 की खुली बोली एसडीएम कार्यालय में पुन: करवाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति उक्त नम्बरों को लेने का इच्छुक है तो वह 15 मई को प्रात: 9 बजे लघु सचिवालय के भू-तल पर स्थिति एसडीएम कार्यालय के कमरा नम्बर 3 में पूर्ण दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर खुली बोली में भाग ले सकता है। जिस बोलीदाता के नाम बोली छोडी जाएगी उससे मौके पर बोली राशि वसूल की जाएगी।

Comments