Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषदों की सदस्यों की मागों पर  प्राथमिकता के आधार पर होगा कार्य: सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 17, 2024 Tags: , , , ,

-जिला परिषद की सामान्य बैठक सपन्न, ज्यादातर एजेंडें पर पार्षदों ने दी सहमति।

-जिला परिषद का भवन बनेगा डाहर में

-पार्षदों ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने की उठाई मांग।

-पार्षदों ने अपने -अपने क्षेत्र के विकास कार्यों पर और तेजी लाने का प्रशासन से किया अनुरोध।

BOL PANIPAT , 17 दिसंबर। जिला सचिवालय में मंगलवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद की चेयरमैन काजल ने की। बैठक में जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक की उपस्थिति मेें 11 सूत्रीय एजेन्डे पर पार्षदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ऐजेंडों की ज्यादातर मांगों पर सभी पार्षदों ने सहमति प्रकट की। जिला परिषद के  सीईओ ने नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि डाहर गांव में जिला परिषद के भवन का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर कार्य प्रगति पर है। जो आवश्यक कार्यवाही होनी है उस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षदों की मागों पर प्राथमिकता के आधार पर होगा कार्य।
      बैठक में 11 सूत्रीय एंजेन्डे पर एक -एक करके चर्चा की गई। एजेंडे में राज्य वित आयोग ग्रांट की प्रगति पर सभी पार्षदों ने सहमति प्रकट की। एजेंडा में दूसरी मांग पर 15वीं वित्त आयोग ग्रांट की प्रगति पर सभी पार्षदों ने सहमति प्रकट की। 2025-26 की जैडपीडीपी में करवायें जाने वाले विकास कार्यो के प्लान तैयार करने बारे सभी पार्षदों ने एक मत के साथ सहमति प्रकट की।  
    उपायुक्त ने बताया कि 15वें वित आयोग ग्रांट के अंतर्गत 1 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने पर विचार विमर्श हुआ। पूर्व चेयरमैन ज्योति शर्मा के अलावा इस पर कई पार्षदों ने अपना मत प्रकट किया व इनकी संख्या बढाने के लिए कहा।  इसे भी बाद में पास किया गया। टाईड ग्रांट से कूड़ा उठवाने के लिए 15 ई रिक्शा की खरीद पर विचार किया गया। इस पर कमेटी गठन, मनरेगा योजना के तहत सदस्यों द्वारा मांगों की प्रगति हेतु व सदस्यों की मांगों को प्राथमिकता देने बारे चर्चा होगी। इसे सर्व सम्मति से पास किया गया।  
    जिला परिषद की नई गाड़ी खरीदने पर सभी ने सहमति प्रकट की। बस क्यू सैलटर लगवाने व परिवार पहचान पत्र की समस्याओं के निवारण को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों ने अपने -अपने क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर प्राशसन से सहयोग की अपील की।  
      जिला परिषद के सीईओ ने कहा की पार्षदों की सभी मांगों को वे गंभीरता पूर्वक ले रहे हैं। उनकी हर मांग पर कार्यवाही की जा रही है। जिला परिषद के सीईओ ने कहा कि पार्षदों द्वारा जो मागें रखी गई हैं उनपर विचार विमर्श किया जायेगा व उनपर निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। इस मौके पर डीडीपीओ मनीष, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता अमरेंद्र, डिप्टी सीईओ कंचन, कृषि विभाग के एसडीओ देंवेंद्र कुहाड़, बीडीपीओ इसराना विवेक, बीडीपीओ समालखा नितिन, बीडीपीओ सनौली शक्ति सिंह, डीपीओ मुनतीज आलम, मलरेगा अधिकारी रणसिंह मान के अलावा 16 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

Comments