Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL , 13 सितंबर : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर-25 में दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विकास नगर निवासी रितिक व सौरभ के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया।एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर-25 में विश्वकर्मा चौक के पास घूम रहे हैं। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की।पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रितिक पुत्र कंवरपाल और सौरभ पुत्र रजनेश के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 6 सितंबर की देर रात श्याम बाग बैंक्वेट हॉल के पास से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात के बारे थाना चांदनी बाग में भारत नगर निवासी कृष्ण पुत्र दाताराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद दोनों आरोपी बाइक का इस्तेमाल घूमने-फिरने के लिए करने लगे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply