Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


आमजन के खोये हुए 38 मोबाइल फोन को साईबर सेल. पानीपत पुलिस की टीम ने किया ट्रेस. वारसन को सौंपे गए मोबाइल.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 31, 2024 Tags: , , , , ,

-ट्रेस किये 38 मोबाइलों की कीमत 6 लाख रूपये के करीब है

BOL PANIPAT : 31 मई 2024, उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम व उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने सौपें मोबाइल, गुम हुए मोबाइल फोन पाकर वारसन के चेहरे पर छाई खुशी, पानीपत पुलिस का किया आभार व्यक्त

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये साइबर सेल प्रभारी एएसआई प्रवीन व उनकी टीम ने लाखों रूपयें कीमत के गुम हुए 38 मोबाइल फोन को ट्रेस करते हुये बरामद किया है। इनके वारसन को आज कार्यालय में बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन सौंप दिए है।
मोबाइल फोन पाने वाले सभी लोगों ने गुम हुए फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि पुलिस की साइबर सेल की टीम उनके फोन को जरूर खोज निकालेगी। बरामद मोबाइल अलग-अलग कंपनी के थे, इसमें 10 हजार से लेकर 35 हजार रूपये कीमत तक के मोबाईल फोन शामिल है। सभी मोबाइल कि कीमत अगर जोड़ी जाए तो 6 लाख रूपये के लगभग बनती है। खोये हुये मोबाइल पाकर मालिकों के चेहेरे पर खुशी छलक पड़ी तथा उन्होनें पुलिस द्वारा उनके खोये हुये मोबाईल बरामद कर सौंपने पर पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले भी पानीपत साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा काफी लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर वारसानों को सौंपे जा चुके है।

Comments