हैचरी से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में ओर एक आरोपी गिरफ्तार. 1हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 29 मार्च 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत गांव नूरपुर मुगलान में हैचरी से फरवरी माह में लोहे का सामान चोरी करने के मामले में ओर एक आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखचेन पुत्र रामफल निवासी हनुमान कॉलोनी समालखा के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने गत 3 मार्च को चौटाला रोड पर जुगाड़ रिक्शा में चोरीशुदा लोहे के सामान समेत गांव पट्टीकल्याणा निवासी आरोपी काला पुत्र बलबीर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने लोहे का सामान अपने साथी आरोपी सुखचेन पुत्र रामफल निवासी हनुमान कॉलोनी समालखा के साथ मिलकर गांव नूरपुर मुगलान में हैचरी से गत फरवरी में चोरी करने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी काला ने बताया था कि दोनों ने हैचरी से चोरी की दो मोटर दुर्गा कॉलोनी निवासी कबाड़ी रमजान को 6 हजार रूपए में बेचकर पैसों को दो हिस्सों में बाट कर खर्च कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी काला की निशानदेही कबाड़ी आरोपी रमजान को गिरफतार कर पूछताछ की तो उसने आरोपियों से चोरीशुदा मोटर खरीदने बारे स्वीकारा था। चोरीशुदा लोहे के 17 एंगल, 1 झांकी, दो मोटर व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी काला व रमजान को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुखचेन की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू की टीम ने आरोपी सुखचेन के संभावित ठीकानों पर दबिस देते आरोपी को मंगलवार साय गांव पट्टीकल्याणा अड्डे से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी सुखचेन ने अपने साथी आरोपी काला निवासी पट्टीकल्याणा के साथ मिलकर हैचरी से लोहे का सामान चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कबाड़ी को चोरीशुदा मोटर बेचकर उसके हिस्से में रूपयों में से 2 हजार रूपए उसने नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने आरोपी सुखचेन के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments