Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


15 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 जून 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दबिस देकर वधावाराम कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को 15 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आतिश पुत्र साहब सिंह निवासी रमेश नगर पानीपत के रूप में हुई।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया शुक्रवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान वधावाराम कॉलोनी में खन्ना चौंक के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की आतिश पुत्र साहब सिंह निवासी रमेश नगर वधावाराम कॉलोनी में भावना चौक के पास अवैध रुप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी को काबू किया, आरोपी प्लास्टिक के कट्टे में शराब को छुपाकर अवैध रूप से बेच रहा था। कट्टे से 5 बोतल, 3 अध्धे व 35 पव्वे मार्का रसीला संतरा अवैध देशी शराब (कुल 15 बोतल) बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी आतिश के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments