Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ़्तार. सरिये से किए थे वार. भेजा जेल.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अप्रैल : थाना सदर पुलिस ने बड़ौली गांव में दुकान पर काम कर रहे युवक पर सरियों से जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के कोहंड गांव निवासी रोहित, अभिषेक उर्फ जोनी, राहुल और जय के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया आरोपी रोहित की कुछ दिन पहले गांव निवासी रोबिन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी रोहित ने यह बात अपने तीनों साथी आरोपियों को बताई। रंजिश रखते हुए 18 मार्च को चारों आरोपी रोबिन की दुकान पर पहुंचे और सरियों से जांनलेवा हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व चार सरिये बरामद कर शुक्रवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला :
थाना सदर में करनाल के कोहंड निवासी रोबिन पुत्र जसबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव बड़ौली में उसकी रावल ट्रेवल्स के नाम से दुकान है। 18 मार्च को वह दुकान पर काम कर रहा था। मिस्त्री अजय भी उसके साथ काम कर रहा था। बाद दोपहर करीब 2 बजे 4 लड़के मुहं पर कपड़ा बाधे बाइकों पर सवार होकर आए और सरियों से हमला कर दिया। ताबड़तोड हमला कर आरोपी उसे अधमरा समझकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसको पैर, सिर व हाथों पर काफी गंभीर चोटे आई। उसने चारों लड़को को पहचान लिया। जिनके नाम बोबी, जोनी, राहुल व महेंद्र है। थाना सदर में रोबिन की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2),117(2),126(2),3(3),351(3),110 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply