Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पिता-पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 मई : सीआईए वन पुलिस ने अमर भवन चौक के नजदीक बाइक सवार पिता-पुत्र का रास्ता रोककर चाकू से जानलेवा हमला करने दो आरोपियों को मंगलवार शाम को धूप सिंह नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान धूप सिंह नगर निवासी पिंटू व शाहरूख के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना शहर में अमर भवन चौक हाल कुम्हार मौहल्ला निवासी सावित्री देवी पत्नी जुगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 मई की रात करीब 8:30 बजे उसका पति जुगेंद्र और 15 वर्षीय बेटा अभिषेक बाइक पर अमर भवन चौक से पचरंगा बाजार की तरफ जा रहे थे। जब वे तेजा ग्राउंड के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उनको रूकवा लिया। युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए चाकू व बेल्ट से हमला कर दिया। उनमे से एक युवक ने उसके पति को पकड़ लिया और दूसरे ने चाकू से पेट में काफी वार किये और सिर में भी चोट मारी। अभिषेक ने पिता को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपी एक दूसरे को पिंटू और शाहरूख नाम लेकर बोल रहे थे। बेटे अभिषेक ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। चाकू से हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पति व बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सारी बाते बेटे आशिष ने उसको बताई। थाना शहर में सावित्री की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109(1), 126(2), 351(3), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन टीम को आरोपियों की पहचान और धरपकड़ की जिम्मेदारी सौपी थी। सीआईए वन टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर मंगलवार शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अरोपियों ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों अमर भवन चौक के पास हैण्डलूम की दुकान पर सिलाई का काम करते है और नशे के आदी है। दोनों आरोपी 3 मई की रात अमर भवन चौक के नजदीक तेजा सिंह ग्राउंड के पास खड़े होकर राहगिरों को गाली गलौच कर रहे थे। तभी अमर भवन चौक की तरफ से आई एक बाइक का रास्ता रोक लिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों युवकों के साथ बाइक रोकने को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी पिंटू ने जेब से चाकू निकाल दोनों पर हमला कर दिया। आरोपी शाहरूख ने बेल्ट से हमला किया। दोनों आरोपी हमला कर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू व बेल्ट बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply