Monday, October 26, 2026
Newspaper and Magzine


हैंडलूम दुकान के बाहर से सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 2 स्टुल व वारदात में प्रयोग की कार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2023, सेक्टर 25 पार्ट टू में हैंडलूम की दुकान के बाहर से सामान चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर साय सीआईए थ्री की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विकाश पुत्र धर्मपाल निवासी नजदीक पावर हाउस समालखा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान मित्तल मैगा माल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म का एक युवक ब्रेजा कार में एमजेआर चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकाश पुत्र धर्मपाल निवासी नजदीक पावर हाउस समालखा के रूप में बताते हुए गत सोमवार को उक्त कार में सवार होकर सेक्टर 25 पार्ट टू में हैंडलूम की दुकान के बाहर से दो स्टुल चोरी करने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रविंद्र निवासी गोहाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में रविंद्र पुत्र रधबीर निवासी गोहाना ने शिकायत देकर बताया था कि उसने सेक्टर 25 पार्ट टू में पार्थ एक्सपोर्ट नाम से हैंडलूम का शोरूम कर रखा है। शोरूम के बाहर कुछ प्रोडक्टस डिस्पले के लिए रखे थे, जिसमें बैठने के लिए फैंसी स्टूल भी थे। 24 अप्रैल की साय करीब 5:30 बजे चाय की दुकान वाले घनश्याम ने बताया कि शौरूम के बाहर रखे स्टुल को अज्ञात व्यक्तियों ने चुरा लिया है। उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो 2 व्यक्ति स्टुल का जोड़ा उठाते नजर आए। रविंद्र की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी विकाश के कब्जे से चोरीशुदा दोनों स्टुल व वारदात में प्रयोग की ब्रेजा कार बरामद कर पुलिस टीम आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments