Monday, July 27, 2026
Newspaper and Magzine


बुजुर्ग व्यक्ति की जेब काटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार. 2030 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अगस्त 2022, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने सैक्टर 11 में बुजुर्ग व्यक्ति की जेब काटने वाले आरोपी को गुप्त सूचना पर दबिस देकर गोहाना मोड़ के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसे नही थे तो आरोपी ने 12 अगस्त को सैक्टर 11 में मोची का ठैया लगाकर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति की जेब से 17 हजार रूपए चोरी कर लिए। आरोपी ने ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिये। आरोपी के कब्जे से बचे 2030 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान जीटी रोड सैक्टर 11/12 कट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गोहाना मोड़ के पास फ्लाईओवर पुल के नीचे संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबि देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ कि तो उसने अपनी पहचान राजकुमार पुत्र हरिकिशन निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने सैक्टर 11 में एक बुजुर्ग की जेब से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। थाना चांदनी बाग में जयपाल निवासी खटीक बस्ती पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में खटीक बस्ती निवासी बुजुर्ग जयपाल ने शिकायत देकर बताया था की वह सैक्टर 11 में बेकरी के सामने मोची का ठैया लगाकर काम करता है। 12 अगस्त को बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए वह घर से 17 हजार रूपए लेकर आया था। काम के ठैया पर बैठकर वह आराम कर रहा था, इसी दौरान अज्ञात युवक ब्लैड से उसकी जेब के बटन को काटकर पैसे चोरी कर ले गया। शिकात पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

Comments