Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


 विद्यार्थियों के लिए  “टैगलाइन  टाइटन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 31, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज  में वाणिज्य विभाग द्वारा बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए  “टैगलाइन  टाइटन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, विपणन कौशल तथा नवाचार सोच को विकसित करना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों को विभिन्न उत्पाद श्रेणियाँ जैसे—एफएमसीजी उत्पाद, पर्यावरण अनुकूल वस्तुएँ, डिजिटल सेवाएँ एवं स्टार्टअप विचार प्रदान किए गए। निर्धारित समय सीमा में विद्यार्थियों ने आकर्षक, प्रभावशाली और यादगार टैगलाइन प्रस्तुत कीं।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्वविकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि टैगलाइन केवल विज्ञापन का माध्यम नहीं, बल्कि किसी भी ब्रांड की सोच, दृष्टिकोण और मूल्य का संक्षिप्त परिचय होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में सफलता प्राप्त करने के लिए रचनात्मकता, नवाचार और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि टैगलाइन केवल कुछ शब्दों का समूह नहीं होती, बल्कि वह किसी भी उत्पाद या ब्रांड की पहचान और उसकी आत्मा होती है। एक प्रभावशाली टैगलाइन ग्राहकों के मन में स्थायी छाप छोड़ती है और उत्पाद को बाजार में विशिष्ट स्थान दिलाती है।उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लें, क्योंकि ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण कौशल और रचनात्मक सोच को विकसित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल युग में मार्केटिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं, और विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार और तकनीकी ज्ञान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 इस प्रतियोगिता में कक्षा के 9 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुश्री जागृति (कक्षा मेंटर)द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लक्ष्य रही।द्वितीय स्थान पर ऋषभ रहे। तृतीय स्थान पर हर्ष जैन रहे। सांत्वना पुरस्कार संध्या को दिया गया।

Comments