Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए करिकुलम विटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य व प्रबंधन विभाग द्वारा बी. कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए  सहायक प्रो. रुचिका बत्रा  के निर्देशन में करिकुलम विटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।आज के दौर में करिकुलम विटे का बहुत महत्व है अगर कोई विद्यार्थी किसी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे एक आकर्षक विवरण देना होता है जो कि करिकुलम विटे की मदद से ही संभव है। इसके द्वारा आवेदक अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यताएं, तकनीकी  योग्यताएं एवं अनुभव के बारे में बता सकता है ।  प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि करिकुलम विटे प्रतियोगिता आज के समय की एक अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक पहल है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने जीवन- वृत्त को सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। यह न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है बल्कि उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा और  रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार करता है।
इसी अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन के विभागाध्यक्ष  डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस प्रपत्र का महत्व बताया और कहा कि करिकुलम विटे नौकरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह आपकी क्षमताओं और उपलब्धियां को प्रस्तुत करने का एक माध्यम है। यदि आपका करिकुलम विटे प्रभावी और आकर्षण होगा तो आपको अपने करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम, द्वितीय रिया, तृतीय स्थान रोशनी और सांत्वना पुरस्कार हिमांशी और कनिष्का   ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में क्लास मेंटर  सहायक प्रो.   रुचिका बत्रा ने अहम भूमिका निभाई।

Comments


Leave a Reply