Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस मनाने बारे उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,11 जनवरी। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम के मैदान में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों बारे लघु सचिवालय में उपायुक्त सुशील सारवाान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों से कहा कि गणतंत्र राष्ट्रीय पर्व है और हम सब की यह जिम्मेवारी बनती है कि इस पर्व को हंसी-खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रीय पर्वों को हम सभी को सच्ची निष्ठा व ईमानदारी के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी नीतियों से संबंधित झाकियां भी निकाली जाएगी। 26 जनवरी को मुख्य अतिथि प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। सजावट एवं रंगोली का कार्य जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करवाया जाए। कार्यक्रम में निर्बाध बिजली आपूर्ति उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, अग्रिशमन विभाग सहित संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं के लिए तत्पर रहेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को करवाई जाएगी। इस मौक पर एडीसी वीना हुड्ïडा, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments