Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षण संस्थानों में नवीन मतदाता पंजीयन से संबंधित स्लोगन पेटिंग क्विज निबंध रैली इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन मतदाता पंजीयन से संबंधित स्लोगन पेटिंग क्विज निबंध रैली इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में शिक्षाविद डॉ हितेश शर्मा की अगुवाई में वीरवार को आई बी कॉलेज पानीपत, बिग बाजार में फॉर्म 6 नवीन मतदाता पंजीयन हेतु कैंप लगाया गया।
डा हितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की फॉर्म 6 वोटर सर्विसेज पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जा सकता है बशर्ते अभ्यर्थी की उम्र 17 वर्ष से अधिक हो, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, परिजन वोटर कार्ड प्रतिलिपि एवम दो कलर पासपोर्ट फोटो फॉर्म 6 के साथ संलग्न कर पूर्ण भरा हुआ हो। पंजीयन आवेदन फॉर्म 6, संस्था प्रधान या बी.एल.ओ या एईआरओ या निर्वाचन कार्यालय पानीपत को जमा कराकर अपना वोटर कार्ड बनवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नवीन मतदाता पंजीयन पर लकी ड्रॉ द्वारा आकर्षक उपहार लैपटॉप , टैब, मोबाइल आदि भी जीत सकते है। कालेज कैंप हेतु कॉलेज प्राचार्य डा अजय कुमार गर्ग का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर असिस्टेंट विजय पाल आदि मौजूद रहे।

Comments