विश्व रक्तदाता दिवस पर 101 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
रक्तदान महादान: विधायक प्रमोद विज
BOL PANIPAT , 14 जून। जिला रैड क्रॉस सोसाइटी और जनसेवा दल के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे शहरी विधायक प्रमोद विज ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरित कर देश के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। रक्तदान शिविर में 101 रक्तदाताओं ने रक्त का दान किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने 16 संस्थाओं व तीन टॉप डोनर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शहरी विधायक प्रमोद विज ने इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और हमें रक्तदान कर अपना फर्ज निभाना चाहिए क्योंकि एक सच्चा नागरिक रक्तदान से कभी नहीं घबराता उसके द्वारा किया गया रक्तदान की जान बचाने में सहायक साबित हो सकता है।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विश्व रक्तदाता दिवस पर कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में कम से कम 2 बार रक्त का दान करना चाहिए। उनके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। जो लोग रक्तदान करने से घबराते हैं उन्हें रक्त के महत्व को जानकर रक्तदान में रूची लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को भविष्य में रक्तदान करने का आह्वïान किया। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जंयत आहूजा, डॉ. पूजा, रैड क्रॉस सोसाइटी सचिव गौरव रामकरण, कृष्ण मनचंदा, चमन गुलाटी, सोनू, प्रसंता, राजकुमार, पार्षद जोगिन्द्र स्वामी आदि मौजूद रहे।

Comments