Saturday, August 1, 2026
Newspaper and Magzine


नजमा ने वन स्टॉप सेंटर की जमकर तारीफ की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT 28 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग की  उपलब्धियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को पानीपत में आयोजित सब जोनल बैठक में पंहुची हिमाचल प्रदेश की शिरमोर जिला की नजमा ने वन स्टॉप सेंटर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई इस पहल के कारण ना जाने कितनी महिलाओं को इसका फायदा हुआ है। उन्होंने आप बीती सुनाते हुए कहा कि किस तरह से उनके पति नशा करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे लेकिर वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत महिलाओं ने उनका साथ दिया और उन्होंने घरेलु हिंसा का डटकर सामना किया।

इसी तरह सोलन से आई मंजु देवी, सिरसा से आई राधा व स्थानीय महिलाओं ने भी वन स्टॉप सेंटर की प्रशंसा की। बैठक में यूनीसेफ की ओर से तनीष्ठा दत्ता ने मजबूत कानूनी योजना और बच्चों पर आधारित स्कीमों को सुदृढ रूप देने की वकालत करते हुए पोषण, बाल संरक्षण व शिक्षा इत्यादि पर जोर दिया और कहा कि जब तक ये विषय मजबूत नही होंगे तब तक हम सशक्तीकरण की बात नही कर सकते। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

Comments