जिला की विभिन्न मंंडियों में 22 अक्टूबर तक कुल 154779 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 22 अक्टूबर तक कुल 154779 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 12936.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 140452.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 7 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 1288.7 मीट्रिक टन व मुच्छल 94.8 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 8577 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 1882 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6695 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 5536.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1068 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 137.1 मीट्रिक टन, मुच्छल 10 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4321 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 11832 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2660 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9172 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 14753 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 5054 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 54 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9626 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 18.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 26465 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1721 मीट्रिक टन, सरबती 7 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 122 मीट्रिक टन, मुच्छल 62.3 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 24553 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 87616 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 551 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 975.6 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 86085 मीट्रिक टन, मुच्छल 4 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 151408 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 140656 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3532.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 7220.6 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8201.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6695 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1506.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 5256.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4320.6 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 936.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 11263 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9138 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2125 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 13804 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9613.5 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4190 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 26096 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 24572 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 1524.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 86787 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 86316.4 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 471 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments