हरिनगर पानीपत के युवक से 14 बोतल शराब बरामद हुई
BOL PANIPAT: 25.08.2023 , पुलिस अधीक्षक, पानीपत के निर्देशानुसार शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए व शराब तस्करों की धर पकड़ के लिए दिनांक 24.08.2023 को मुख्य सिपाही राकेश कुमार व सिपाही जोगिन्द्र नाका असन्ध रोड़ पर मौजूद थे कि मुखबर खास ने सूचना दी थी कि अमित पुत्र रामकुवांर निवासी हरिनगर पानीपत अपनी दुकान में अवैध शराब बेचता है जो कि मुखबर खास की सूचना पर पुलिस पार्टी ने मौका पर जाकर रेड की तो एक लड़का पुलिस पार्टी को देख कर तेज कदमों से दौड़ने लगा जिसको काबू करके पुलिस पार्टी ने पुछताछ की तो उसने अपना नाम अमित पुत्र रामकुवार बताया जिसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कट्टा में 11 बोतल देशी शराब मार्का एन.वी., 6 अध्धे देसी शराब मार्का रसीला संतरा कुल 14 बोतल शराब बरामद हुई जो कि उससे बरामदा शराब के बारे में पुछा तो वह कोई परमिट व लाइसैंस नही दिखा सका। जिसको गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया।

Comments