Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा उत्सव के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 नवंबर 2025, थाना समालखा पुलिस ने गावं चुलकाना में दशहरा उत्सव के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को मंगलवार शाम को मनाना मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चुलकाना गांव निवासी राजू के रूप में हुई है।

थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजू ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों चुलकाना निवासी नितीन उर्फ नीशु व रविकांत के साथ मिलकर रंजिशन चाकू से हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी राजू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी नितिन उर्फ निशु और रविकांत के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चुलकाना निवासी साथी आरोपी राजू के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

यह है मामला

थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी अजय पुत्र धर्मसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का रविंद्र आईटीआई में पढता है। रविंद्र दशहरे पर स्कूल के पास रावण दहन देखने गया था। वहा गावं निवासी नीशु, रविकांत, राजू व दो तीन अन्य ने मिलकर रविंद्र पर चाकू से वार कर दिया। आरोपियों के पास देसी कटटा भी था। पुलिस ने थाना समालखा में अजय की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments