Saturday, June 20, 2026
Newspaper and Magzine


15वीं पानीपत जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ.

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at June 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जून 2026, पानीपत जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (PDBA) द्वारा आयोजित 15वीं पानीपत जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुधांशु बैडमिंटन अकादमी, आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत में हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-11 एवं अंडर-13 बालक और बालिका एकल वर्ग के मुकाबलों से हुई। खुशी ने बालिका वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि रोहन ने बालक वर्ग में शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस.एस. दत्त एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. जगदीश गुप्ता एवं आर्य संस्था उप प्रधान वीरेंद्र सिंगला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर व सचिव मुकेश मदान ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में पानीपत का नेतृत्व करेंगे इस अवसर पर एसोसिएशन के खजांची सतीश महाजन मीडिया प्रभारी ओ पी रणोलिया उप प्रधान दिनेश संदूजा सहदेव विज सुरेंद्र शर्मा मुकेश तलवार दीपक बजाज अशोक गोयल सुधांशु प्रभाकर अभिषेक वत्स व टेक्निकल एडवाइजर विपन शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply