Friday, June 26, 2026
Newspaper and Magzine


स्वस्थ रहने के लिए खेलना ज़रूरी : डहरिया

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at January 19, 2026 Tags: , , , , ,

-पानीपत रिफाइनरी में हरियाणा राज्य मास्टर्स स्टेट हाकी टूर्नामेंट का समापन

-शाहबाद प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय और पानीपत रहा तृतीय

BOL PANIPAT , 19 जनवरी, पानीपत रिफाइनरी में मास्टर्स गेम्स आफ हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय मास्टर्स चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एमएल डहरिया ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना ज़रूरी है और हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार समय निकालकर ज़रूर खेलना चाहिए।
श्री डहरिया ने कहा कि हमें खेल आनंद, उत्साह, उमंग के लिए खेलना चाहिए उसमें हारजीत कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने बताया कि मास्टर्स गेम्स में हर आयु वर्ग के लिए खेलने की योजना बनाई हैं ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और दवाईयों हमेशा दूर रहें। इससे हमारे घरों में दवा पर होने वाला खर्च बचेगा। इससे राष्ट्र को भी बड़ी बचत होगी।
इस दौरान कार्यकारी निदेशक एम एल डहरिया ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।मास्टर्स गेम्स आफ हरियाणा के अध्यक्ष डीके साहनी व महासचिव सुशील कुमार ने कहा कि पानीपत रिफाइनरी प्रबंधन ने जो सहयोग हमें दिया है उसके लिए वो ईडी साहब व समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। उनके इस अनुकरणीय सहयोग में राष्ट्र भावना की झलक दिखाई देती हैं।

    ये रहे मौजूद——

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिफाइनरी के महाप्रबंधक संजय वरिष्ठ प्रबंधक व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी भरत छिकारा, टूर्नामेंट के संयोजक रविदत्त शर्मा, आईएनजे गायकवाड़, अंकुर , हाकी एसोसिएशन के सचिव संजीव त्यागी व मास्टर्स गेम्स आफ पानीपत के अध्यक्ष विजेंद्र ढुल व सचिव सुरेश रावल, कोषाध्यक्ष जैनेंद्र जैन, नरेंद्र सिंह, अमित मलिक, अनिल मोर, अमित राठी, सुनील मोर, चंद्र पाल, मोहन मान, सोहन मान, विनोद, नवनीत सिंह, सुरेश शर्मा, महेंद्र कुमार, रूप बसंत और अंपायर की भूमिका धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सैनी, साहिल आदि मौजूद रहे।

    शाहबाद मारकंडा रहा विजेता——-

    हरियाणा राज्य मास्टर्स गेम्स हाकी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में शाहबाद ने काटे की टक्कर में गुरुग्राम को 3-2 से पराजित कर ख़िताब अपने नाम कर लिया। जबकि प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर पानीपत की टीम रही। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।

    Comments