स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी: डी पीओ परविंदर कौर
-100 मीटर में सोनिया डिसकस में कुसुम म्यूजिकल चेयर में सुनीता व साइकिल रेस में तमन्ना ने मारी बाजी
-जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
-बड़ी संख्या में महिलाओं ,लड़कियों व आंगनवाड़ी वर्कर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
BOL PANIPAT , 17 जनवरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय 6 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी परमिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रतिस्पर्धाओ में आंगनवाड़ी वर्कर ,जिले की लड़कियों , महिलाओं ने भागीदारी की व विभिन्न स्पर्धाओं मे बेहतरीन प्रदर्शन कर इनाम जीते।
उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन महिलाओं को स्वस्थ रखने व उनमें खेल भावना पैदा करने के लिए किए जाते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 60 मीटर की दौड़ में सोनिया ने प्रथम रीना ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो में कुसुम ने प्रथम राज्यपाल द्वितीय हुए सावित्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
म्यूजिकल चेयर में सुनीता ने प्रथम मुकेश ने द्वितीय व ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
300 मीटर की दौड़ में सोनिया प्रथम मन्नत ने द्वितीय व रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर की दौड़ में प्रेरणा ने प्रथम कुलवंती ने द्वितीय व अनेतमा ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइकिल रेस में तमन्ना ने प्रथम शबनम ने द्वितीय में पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी परमेंद्र कौर ने परितोषित वितरित किए हुए उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Comments