Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


16.84ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 अप्रैल : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ गांव जाने वाली रोड पर बाग के पास एक युवक को 16.84ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल मंगल कॉलोनी निवासी नानक के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ गांव जाने वाली सड़क पर आम के बाग के पास एक युवक एक्टिव खड़ी कर खड़ा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान नानक पुत्र मलकित सिंह निवासी अनाज मंडी मंगल कॉलोनी करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ अमित की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 16.84ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए चार पांच दिन पहले पंजाब के पंजाब के लुधियाना से एक युवक से 20 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था । उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और बुधवार को बची 16.84ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए सनौली क्षेत्र में ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी के कब्जे से बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments