श्री सत जिंदा कल्याणा सत्संग मन्दिर में 3 दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह
BOL PANIPAT : श्री सत जिंदा कल्याणा सत्संग मन्दिर सब्जी मण्डी पानीपत में श्री श्री पूज्य वर्तमान गद्दी नशीन महंत खुशहाल दास जी की अध्यक्षता में 3 दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह के अन्तर्गत आज दूसरे दिन प्रातः पावन श्री सुन्दरकाण्ड पाठ महाराज जी के द्वारा किया गया। तदोपरांत संध्या के समय सुप्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा द्वारा श्री राधा नाम संकीर्तन किया गया। ‘‘जादूगर श्याम मेरा दिल लुट ले गया, सोहना जिहा मुखड़ा मैं देखदा ही रह गया’’ आदि भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मुख्य अतिथि मेयर कोमल सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ठाकुर जी के भव्य दरबार की साज सज्जा राजकुमार जौहर एवं परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर सभा के प्रधान सेवक सुरेन्द्र मलिक ने आए हुए सभी अतिथियों का मन्दिर सभा की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सभी दिनों में बीपी एवं शुगर जांच का फ्री कैम्प भी लगाया जा रहा है। जिसमें ज्योति खुराना एवं ऊषा रानी द्वारा सेवायें प्रदान की जा रही हैं।
इस अवसर पर सोमनाथ आहूजा, अशोक बतरा, शिव कुमार, महिंद्र खुराना , जय दयाल तनेजा, कमल खुराना, बालकिशन, सुरेश मलिक, नेभ राज, आहूजा, दिनेश जौहर, राहुल तनेजा, हरीश बतरा, सुरेन्द्र बतरा, ललित आहुजा, दीपक आहुजा, अमित तनेजा, पंकज आहूजा, आदि उपस्थित रहे। सायंकाल को भजन संध्या के उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

Comments