Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


जेवर धोने के बहाने चांदी की पाजेब चोरी करने वाल दो आरोपी काबू. 2 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2025, थाना सदर पुलिस टीम ने धर्मगढ़ गांव में जेवर घोने के बहाने महिला की चांदी की पाजेब चोरी करने वाले दो आरोपियों को वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रेर कलां गांव से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गौरव व रितिका निवासी जमुनिया भागलपुर बिहार हाल किरायेदार पाल मार्केट रिफाइनरी के रूप में हुई।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने जेवर धोने के बहाने चोरी की चांदी की एक जोड़ी पाजेब राह चलते अज्ञात युवक को 2 हजार रूपए में बेच दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पाजेब बेचकर हासिल की 2 हजार रूपए की नगदी व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि थाना सदर में राकेश पुत्र धर्मसिंह निवासी धर्मगढ़ ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 28 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे दो युवक डेरे में आए।उन्होंने उसे कहा कि वे चांदी के जेवरात की धुलाई का काम करते है। उसकी पत्नी अंजू, चाची बाला देवी व भाभी सरोज ने चांदी की धुलाई करवाई। फिर उन्होंने जेवर कागज मंे लेपेट कर दिये और कहा इसे चार घंटे बाद खोलना। जेवरों पर केमिकल लगा है जो हाथ खराब कर देगा। करीब 3 घंटे बाद कागज को खोलकर देखा तो उसकी पत्नी की एक जोड़ी पाजेब नही मिली। दोनों युवक पाजेब चोरी कर ले गए। राकेश की शिकायत पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments