पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर का रिबन काटकर किया उद्धाटन
BOL PANIPAT : 1 सितम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिला पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार की लागत से बने नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर का वीरवार को रिबन काटकर उद्धाटन किया। पुलिस लाईन में पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन का हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एसई सतीश शर्मा, एक्सईएन नरेश कुमार, एसडीओ सुरेंद्र ने पुष्प गुच्छ देकर के स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उद्धाटन के पश्चात कम्युनिटी सेंटर का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान बारिकी से जानकारी लेते हुए उन्होंने रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया पिछले काफी समय से जिला पुलिस कर्मचारियों की ईच्छा थी कि पुलिस लाईन पानीपत में भी कम्युनिटी सेंटर बनवाया जाये क्योकि काफी सख्या में क्वाटर है और पुलिस कर्मचारी /अधिकारी अपने-अपने परिवार सहित रहते हैं। किसी भी सामूहिक अथवा सामाजिक कार्य/ फैमिली प्रोग्राम के लिए पुलिस कर्मचारियों को पुलिस लाईन से बाहर जाकर शादी ब्याह व अन्य प्रोग्राम करने पड़ते थे। पुलिस कर्मियों की सुविधा को मध्यनजर रखते हुए पुलिस लाइन में कम्युनिटी सेंटर का निर्माणा करवाया गया है। हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन द्वारा यह कम्यूनिटी सेंटर तैयार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया इस कम्युनिटी सेंटर में फैमिली फंक्शन, मीटिंग अथवा अन्य सरकारी कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। कम्युनिटी सेंटर में हर तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह कम्युनिटी सेंटर पुलिस कर्मचारियों के परिवार के लिए एक अच्छी सुविधा है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इसके लिए हरियाणा पुलिस हाऊंसिंग कापोरेशन का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पानीपत पुलिस को एक भव्य भवन तैयार करके दिया है। नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर का नाम वैलफेयर सेंटर दिया गया है।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एसई सतीश शर्मा ने बताया 2 करोड़ 73 लाख 57 हजार की लागत से निर्मित वैलफेयर सेंटर का कवर्ड एरिया लगभग 16854 स्क्वेयर फुट है। वैलफेयर सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर दो कम्युनिटी हॉल, रिसेप्सन हॉल, दो कमरें, पैंट्री, किचन कोर्ट, किचन, ऑफिस, स्टोर, महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग वॉशरूम तथा दिव्यांग के लिए अलग से वॉशरूम इत्यादि बनाए गए हैं। वहीं प्रथम तल पर तीन कमरें व एक छोटे हॉल का निर्माण किया गया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एसई सतीश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब, एक्सईएन नरेश कुमार, एसडीओ सुरेंद्र व जिला पुलिस व पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के विभिन्न कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments