Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


20 मार्च एकादशी के दिन होगा विराट फाल्गुनी महोत्सव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2024 Tags: , , , , , ,

-महोत्सव की तैयारियों को लेकर लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने अधिकारियों की लगाई जिम्मेदारीयां
-महोत्सव में 20 लाख साधकोंं के पहुचनें की उम्मीद, सभी मार्गो को किया जा रहा दुरस्त: उपायुक्त
-आगंतुकों के लिए सातों मार्गों पर लगाये जायेंगे 700 विशेष व्यंजनोंं के स्टॉल
-महोत्सव में बनने वाले प्रसाद में गुणवत्ता लाने के उपायुक्त ने दिये निर्देश
-सुरक्षा के होंगे चाक चौबंद इंतजाम, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

BOL PANIPAT , 11 मार्च। चुलकाना धाम में आगामी 20 मार्च को होने वाले श्री श्याम फाल्गुनी महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्राचीन सिद्धि श्याम बाबा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की अहम बैठक हुई जिसमें करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए विचार मंथन किया।  
लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाना हम सब की अहम जिम्मेदारी है। महोत्सव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि श्याम फाल्गुनी महोत्सव को सफल बनाने को लेकर तैयारियां जोर शौर से की जा रही है। पूरे मंदिर को नया रूप प्रदान किया जा रहा है। आगंतुकों के प्रवेश द्वार को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान 1 लाख से ज्यादा दीप जलाये जायेंगे। महोत्सव में 101 संतों की भागेदारी होगी। संतों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव में 5 लाख साधकोंं के पहुंचने की उम्मीद है। महोत्सव में 1 करोड़ लोग आनॅ लाईन जुड़ेगे। महोत्सव का प्रसारण दृव्य व श्रृव्य माध्यमों से किया जायेगा।
      उपायुक्त डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने बताया कि महोत्सव में पहुंचने वालों के लिए पीने के पानी के अलावा शौचालय व वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सांसद ने इस मौके पर प्रचार वैन को झंडी दिखा कर रवाना किया व मुदिर परिसर में लाइटों का उपायुक्त के सहयोग से नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव में 48 घंटे दिन रात भजन कीर्तन का कार्यक्रम रहेगा। प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के अलावा उच्चकोटि के संत गोविंद गिरी, ज्ञानानंद जी महाराज व दिन्यानंद जी प्रमुख रूप से पधारेंगे। उपायुक्त डॉ. वीरेद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में 125 से ज्यादा लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है जोकि 17 मार्च से पहले पूरा कर लिया जाएगा।  मंदिर परिसर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों को दुरस्त किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि पार्किंग की विशेेष व्यवस्था की जा रही है। सभी मार्गो पर 700 के करीब स्टॉल लगाये जायेंगे। साधकों की संख्या के अनुसार भंडारे की व्यवस्था की जायेगी।  इन स्टॉलों पर आगंतुकों के लिए विशेष व्यंजन की व्यवस्था की जायेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत मदिर परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त ने अधिकारियां को निर्देश दिये की वे भंडारे में बनने वाले व्यंजनों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। इस कार्य को अपना कार्य समझा कर करें।
    उपायुक्त ने बताया कि पूरे महोत्सव की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज को ऑवर आल इंचार्ज बनाया गया है। एसडीएम समालखा अमीत कुमार को नॉडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी इस महोत्सव को सफल बनाने में प्रशासन का विशेष सहयोग प्रदान करने की जिम्मेदारी निभायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को मेले से पूर्व सभी प्रकार की तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में 5 हजार श्याम वालिंटियर व्यवस्था में रहेंगे। इस मौके पुलिस अधिक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त डॉ.उपायुक्त पंकज, एसडीएम समालखा अमीत कुमार, निगम आयुक्त मनी त्यागी , चांद भाटिया, हरियाणवी फिल्म निर्माता दीप सिहाग, सनातन धर्म संगठन पानीपत के प्रधान कृष्ण रेवाडी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा के अलावा एनीमल फिल्म के सेट मेकर और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments