Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते 3 युवक गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 फरवरी 2024, थाना किला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहें तीन युवकों को गिरफ्तार किया। थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने व रोड किनारे गाड़ी खड़ी कर उसमें बैठकर शराब पीने वाले आरोपियों पर नकेल कसने व धरपकड़ के विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना किला पुलिस की टीम ने सोमवार को देर शाम गश्त के दौरान वार्ड नंबर 11 चुंगी के नजदीक रामलाल स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहे 3 युवकों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतनाम, विजय व अवतार निवासी चावला कॉलोनी के रूप में हुई।
आरोपियों के खिलाफ थाना किला में आईपीसी की धारा 160 व एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि जिला पुलिस का यह अभियान निंरतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ व शराब की अवैध तस्करी, जुआ सट्टा खाईवाली सहित तमान अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। इस प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Comments