चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 1 सितम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने कचरौली गांव के नजदीक सत्संग भवन के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अशोक निवासी महमदपुर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर कचरौली गांव के नजदीक सत्संग भवन के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अशोक पुत्र सतपाल निवासी महमदपुर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 9 जन को बरसत रोड चुंगी के पास स्थित एक कंपनी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में नकुल पुत्र दिनेश निवासी बिंदरौली सोनीपत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments