Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान से सूट चोरी करने वाले गिरोह की आरोपी तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार. चोरीशुदा 17 सूट व 20 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मई 2024, थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने शांति नगर में लतीफ गार्डन के पास कपड़े की दुकान से सूट चोरी करने वाली आरोपी तीन महिलाओं व एक युवक को हांसी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं की पहचान शीला, शकुंतला, मोनिका निवासी हांसी व युवक की विनोद निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी के रूप में हुई।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह सूट चोरी करने के लिए 17 मार्च को हांसी से कार में सवार होकर पानीपत आई थी। कार चालक को हिस्सा देने की बात कहकर गिरोह में शामिल किया। चालक ने लतीफ गार्डन शांति नगर में कपड़ो की दुकान से थोड़ा पहले गाड़ी खड़ी कर तीनों आरोपी महिलाओं को उतार दिया।
आरोपी तीनों महिलाएं एकाएक कर कपड़े की एक ही दुकान पर गई और दुकान मालकिन को बातों में उलझाकर 36 सूट चोरी कर कार के पास वापिस आ गई। आरोपी महिलाओं ने चोरी किये सूटों में से 19 सूट राह चलते अंज्ञात युवक को 25 हजार रूपये में बेच दिए। पुलिस ने आरोपी महिलाओं व युवक के कब्जे से बचे चोरीशुदा 17 सूट व 20 हजार रूपये की नगदी बरामद कर शुक्रवार को आरोपी तीनों महिलाओं के साथ युवक को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना माडल टाडन में लतीफ गार्डन शांति नगर निवासी एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी लतीफ गार्डन के पास सूटों की दुकान है। 17 अप्रैल को देर शाम 4 महिलाएं उसके पास दुकान पर सूट लेने के लिए आई थी। एक ने उसको बातों मे उलझा लिया। सुबह दुकान पर आकर सूटों को समेटा तो सूट कम मिले। सूट खरीदने के बहाने दुकान पर आई महिलाएं करीब 72 हजार रूपये के सूट चोरी कर ले गई। महिला की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही आरोपी महिलाओं की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments